शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

प्रियंका चोपड़ा ने पूरा किया पिता का सपना

प्रियंका चोपड़ा ने पूरा किया पिता का सपना -
बहुत कम बच्चे होते हैं जो अपने माँ-बाप के सपनों को पूरा कर पाते हैं। प्रियंका चोपड़ा उनमें से हैं जिन्होंने अपने माता-पिता का सपना पूरा किया। प्रियंका एक ऐसे परिवार से हैं जहाँ सभी संगीत प्रेमी हैं। प्रियंका खुद एक बहुत बेहतरीन गायिका हैं और ये बात सभी जानते हैं।

PR


प्रियंका के पिता की इच्छा थी कि प्रियंका गायिका बने। हालांकि उन्होंने कभी अपने सपने को प्रियंका के ऊपर हावी नहीं होने दिया और जैसा वो चाहती थीं उसमें उनका साथ दिया। वे भले ही अपने बेटी की खुशी में अपने सपने को भूल चुके थे, लेकिन ये बात प्रियंका एक पल के लिए भी कभी नहीं भूलीं और उन्होंने ये साबित कर दिया कि उनका सपना प्रियंका के लिए कितना मायने रखता है।

प्रियंका के पिता बहुत अच्छा गाते हैं और उनका सपना था कि वो एक गायक बनें। गाने का शौक उन्हें हमेशा से रहा, लेकिन सपना पूरा नहीं हो पाया और उसी सपने को उन्होंने अपनी बेटी में देखना चाहा। हालांकि प्रियंका अपने अभिनय में इतनी व्यस्त हो गईं कि गाने का वक्त उन्हें मिल नहीं पाता था, लेकिन जब भी वक्त मिलता तो वे गाने का रियाज़ जरूर करतीं।

14 सितम्बर का दिन प्रियंका के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन उनका गाना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लांच होगा। प्रियंका के लिए ये बेहद खास और भावुक पल हैं क्योंकि उन्होंने अपने पिता का सबसे बड़ा सपना पूरा कर दिया है।