• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

जॉनी दोस्त बना जॉनी दुश्मन!

नील नितिन मुकेश
‘न्यूयॉर्क’ रिलीज होकर हिट हो चुकी है और अब यह देखा जा रहा है किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। तो आपको बता दें कि बाजी मारी है नील नितिन मुकेश ने। कहने को तो नील ‘न्यूयॉर्क’ में साइड हीरो हैं और हीरो हैं जॉन अब्राहम। लेकिन नील ने अपने अभिनय के दम पर कमजोर भूमिका में भी जॉन से बाजी मार ली है। सफलता के बाद नील की छाती चौड़ी हो गई है और निर्माता उन्हें साइन करने के लिए उतावले हो रहे हैं। नील ने मौका देख अपनी प्राइस बढ़ा दी है। सुनते हैं कि इन दिनों कल तक नील को अपना जानी दोस्त बताने वाले जॉन अब्राहम अब नील का नाम लेते ही भड़क जाते हैं। बॉलीवुड है ही ऐसी जगह। जहाँ न दोस्ती ज्यादा दिनों तक चलती है और न ही दुश्मनी।