गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

जब विनय पाठक को रोना आया

जब विनय पाठक को रोना आया -
दिल्ली में सबको हँसाने के बाद ‘भेजा फ्राय 2’ में विनय पाठक एक नए रूप में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विनय ने अभिनय के साथ गाना भी गाया है। ‘ओ राही राही’ गाते समय विनय भावुक हो गए और उन्हें रोना आ गया। सभी चकित रह गए कि आखिर ऐसा हुआ क्या।

दरअसल ‘ओ राही राही’ 60 के दशक की थीम पर बनाया गया है और इसे ब्लैक एंड व्हाइट दिखाया गया है। उस दौर के क्लासिकल गाने विनय को बहुत पसंद है। किशोर कुमार और मोहम्मद रफी उनके पसंदीदा गायक हैं और उनके गीत अक्सर विनय सुनते रहते हैं।

शायद गाते समय विनय को अपने पसंदीदा गायकों की याद आ गई। संगीत का वह स्वर्णिम दौर याद आ गया तभी उनकी आँखों से आँसू निकल पड़े।