गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

करीना की वजह से प्रियंका ने सैफ को ना कहा!

करीना की वजह से प्रियंका ने सैफ को ना कहा! -
WD


आइटम सांग की इन दिनों धूम है क्योंकि इससे फिल्म की अच्‍छी पब्लिसिटी हो जाती है। ये देख सैफ अपनी आगामी फिल्म ‘एजेंट विनोद’ में एक फड़कता हुआ आइटम सांग रखने जा रहे हैं।

इस पर डांस के लिए सैफ ने प्रियंका चोपड़ा से संपर्क किया और प्रियंका ने उन्हें खाली हाथ लौटा दिया। प्रियंका पहले भी कह चुकी हैं कि उन्हें आइटम सांग करने में कोई रुचि नहीं है। प्रियदर्शन को भी वे मना कर चुकी हैं और अब सैफ को उन्होंने ना कह दिया।

हां, शाहरुख खान की बात और है। उनके कहने पर प्रियंका ने ‘बिल्लू’ फिल्म में आइटम सांग कर लिया था। दूसरों के लिए उनकी पॉलिसी अलग है। वैसे सूत्र बताते हैं कि इसकी वजह करीना कपूर भी हैं।

करीना फिल्म की ना‍यिका हैं और प्रियंका की कभी उनसे पटी नहीं। चैट शो में दोनों ने एक-दूसरे का मजाक ही उड़ाया है। सैफ ठहरे करीना के प्रेमी, इसलिए इस फिल्म का हिस्सा बनने से प्रियंका ने इंकार कर दिया।