शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

कंगना को फिर हुआ प्यार

कंगना को फिर हुआ प्यार -
मेरा बॉयफ्रेंड इंग्लैंड में रहता है। वह डॉक्टर और वैज्ञानिक है। मैं उसे डेढ़ वर्ष से जानती हूं। भारत में हमारी मुलाकात हुई थी और हम कई जगह साथ में घूमे। वह अच्छा म्युजिशियन भी है और मेरे लिए गिटार बजाता है।‘ ये बात फिल्म अभिनेत्री कंगना ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो में कही।

WD
कंगना ने यह बताया कि वह बहुत ज्यादा व्यस्त है। कई दिनों तक लैबोरेटरी में रहता है। हमारी लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप है और फिलहाल बात शादी तक नहीं पहुंची है।

गौरतलब है कि प्यार के मामले में कंगना अनलकी रही हैं। पहले उनका नाम आदित्य पंचोली से जोड़ा गया था जो कंगना से उम्र में बहुत बड़े हैं। आदित्य ने कंगना को मुंबई में उस समय पनाह दी थी जब कंगना बॉलीवुड में अपना स्थान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी।

इसके बाद कंगना की लाइफ में आए शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन। दोनों ने अपने रिश्ते को अन्य स्टार्स की तरह छिपाया नहीं और खुलेआम अपने प्यार को स्वीकार किया। अध्ययन की तुलना में कंगना बड़ी स्टार हैं और वे अध्ययन को बेहद चाहती थीं।

कहा जाता है कि फिल्मों की तरह इन दोनों के प्यार में अध्ययन के पिता शेखर दीवार बन गए। उन्हें लगा कि कंगना से प्यार के चक्कर में अध्ययन अपने करियर पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आखिर में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।

संभव है इसीलिए कंगना ने अपने इंग्लिश बॉयफ्रेंड की बात को अब तक छिपाए रखा। उन्होंने अपनी लाइफ में बॉयफ्रेंड होने की बात तो स्वीकार की, लेकिन अब तक उसकी पहचान को छिपा कर रखा है।