शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By वार्ता

आराध्या हमारे जीवन में एक वरदान की तरह : ऐश्वर्या राय

आराध्या हमारे जीवन में एक वरदान की तरह : ऐश्वर्या राय -
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय बच्चन का कहना है कि उनकी बेटी आराध्या उनके जीवन में एक वरदान की तरह आई है।

WD
ऐश्वर्या रॉय ने कहा कि आराध्या हमारे जीवन में एक वरदान की तरह आई है। आराध्या हमारे लिए बेहद खास है और जीवन को पूर्णता से भर देती है। आप इस अनुभव के लिए केवल कृतज्ञ और आभारी हो सकते हैं।

एक सवाल के जवाब में ऐश्वर्या ने कहा कि आप दूसरे बच्चे होने के लिए अटकले नहीं लगाएं। जब मेरे जीवन में यह पल आएगा तो आप सबको पता चल जाएगा। उल्लेखनीय है कि अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या इस वर्ष नवंबर में दो वर्ष की होने जा रही है। (वार्ता)