रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

अनुष्का के नखरे

अनुष्का के नखरे -
WD


बॉलीवुड में एक फिल्म के हिट होते ही उस कलाकार के घर के आगे निर्माताओं की भीड़ लग जाती है। बैंड बाजा बारात के बॉक्स ऑफिस पर परचम लहराते ही अनुष्का शर्मा को साइन करने के लिए होड़ मच गई, लेकिन अनुष्का ने मात्र एक फिल्म साइन की। वो भी यशराज फिल्म्स वालों की।

एक निर्माता ने हमें बताया कि अनुष्का की प्रतिभा पर किसी को संदेह नहीं है। उन्हें भी कई नामी-गिरामी लोग फिल्म में लेना चाहते हैं, लेकिन मैडम के नखरे इतने ज्यादा है कि उन्हें उठाना हर किसी के बस की बात नहीं। यशराज वालों के सामने तो वे भीगी बिल्ली बन जाती हैं, लेकिन अन्य बैनर्स के साथ उनका व्यवहार जुदा हो जाता है।

अपनी आपबीती सुनाते हुए नाम न छापने की शर्त पर उस निर्माता ने अपना दुखड़ा रोते हुए कहा कि अनुष्का ने मुझसे इतनी ज्यादा रकम माँगी कि उस खर्चे में तो दो-तीन हीरोइन को साइन किया जा सकता है। प्राइस पर समझौता हुआ तो उन्होंने हीरो को लेकर आपत्ति ली। वो हीरो बड़ा स्टार है, लेकिन उम्र में अनुष्का से बड़ा है।

शाहरुख और अक्षय के साथ काम कर चुकी अनुष्का अब हमउम्र हीरो के साथ ही परदे पर रोमांस करना चाहती हैं। इसके अलावा स्क्रीनप्ले और संवादों में भी वे काफी बदलाव करने पर जोर दे रही थी।

सोचिए अगर वह निर्माता उन्हें साइन कर लेता तो हो सकता है कि निर्देशक के काम में भी वे शूटिंग के दौरान दखलअंदाजी करती। इसलिए अनुष्का से हाथ जोड़कर बिदा लेने में ही उस निर्माता ने भलाई समझी।