बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Zareen Khan, Zarine Khan, Fakhar Zaman, Sania Mirza, Marriage
Written By

सानिया के बाद ज़रीन खान भी करेंगी पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी!

ज़रीन खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया बकवास

सानिया के बाद ज़रीन खान भी करेंगी पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी! - Zareen Khan, Zarine Khan, Fakhar Zaman, Sania Mirza, Marriage
सलमान खान के साथ फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जरीन खान इन दिनों पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमान के साथ अफेयर की खबरों से छाई हुई हैं। इन दोनों के बीच के रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 
 
कहा जा रहा है कि सानिया मिर्जा के बाद ज़रीन भी पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी कर रही हैं। जरीन ने अब अपने और फखर जमां के रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। 
उन्होंने इन सब खबरों को बकवास बताया है, लेकिन इस मामले पर अभी तक फखर जमां का रिएक्शन नहीं आया है। फखर इन दिनों दु‍बई में हैं। वे यूएई में होने वाली जिस टी10 क्रिकेट लीग में खेलते हैं ज़रीन ख़ान भी उससे जुड़ी हुई हैं।
कुछ महीने पहले तक जरीन का नाम पाकिस्तान के ही शादीशुदा क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ जोड़ा जा रहा था। तब भी जरीन ने अफरीदी और उनके बीच कोई भी लिंक-अप से इंकार किया था। जरीन ने ट्वीट किया था कि शाहिद अफरीदी एक फैमिली मैन हैं और उनके साथ उनका नाम ना जोड़ा जाए। 
ये भी पढ़ें
रेखा के बारे में 25 ऐसी बातें... जो बहुत कम लोग जानते हैं