शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. yeh rishta kya kehlata hai fame actress shivangi joshi can play mature anandi role in balika vadhu 2
Written By
Last Modified: शनिवार, 20 नवंबर 2021 (11:31 IST)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि नायरा शिवांगी जोशी 'बालिका वधू 2' में निभाएंगी यह किरदार!

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि नायरा शिवांगी जोशी 'बालिका वधू 2' में निभाएंगी यह किरदार! - yeh rishta kya kehlata hai fame actress shivangi joshi can play mature anandi role in balika vadhu 2
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से घर-घर में पहचान बनाई हैं। इस शो में वह नायरा का किरदार निभाती नजर आती थीं। अब इस शो के खत्म होने के बाद शिवांगी एक दूसरे शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।

 
खबरों के अनुसार शिवांगी जोशी 'बालिका वधू 2' में‍ आनंदी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसका 'बालिका वधू' का दूसरा सीजन इस साल अगस्त में लॉन्च किया था। अब जल्‍द ही शो में एक लीप आने वाला है, जिसमें अब व्‍यस्‍क आनंदी के इर्द गिर्द कहानी घूमेगी। 
 
खबरों के अनुसार शिवांगी जोशी को व्यस्क आनंदी की भूमिका निभाने के लिए चुना है। बालिका वधू एक पॉपुलर शो रहा है ऐसे में इसके दूसरे सीजन के लिए मेकर्स उम्‍दा कलाकारों को जगह देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शिवांगी एक अच्छी परफॉर्मर हैं और इस रोल के मापदंडों पर फिट बैठ रही हैं।
 
वहीं इस शो में एक्टर रणदीप राय बड़े जग्या का रोल निभा सकते हैं। अभी बालिका वधू 2 में बाल कलाकार श्रेया पटेल और वंश सयानी मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं। शो से जुड़ने को लेकर शिवांगी ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।
ये भी पढ़ें
सफाईकर्मी का काम करते थे सुनील शेट्टी, मेहनत के दम पर बन गए उसी बिल्डिंग के मालिक