1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. yash toxic movie advance booking crosses 32 crore 6 lakh tickets sold before release

यश की 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग ने मचाई तबाही, रिलीज से पहले बिक गए इतने लाख टिकट

Toxic A Fairy Tale for Grown Ups
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 'केजीएफ' की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो उत्साह है, वह एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में साफ देखा जा सकता है।
 
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग के खुलते ही दर्शकों ने टिकटों की खरीदारी में भारी दिलचस्पी दिखाई है। पहले ही दिन के लिए एडवांस बुकिंग 15 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। ब्लॉक सीट्स को शामिल कर लें, तो फिल्म का कुल प्री-सेल्स कलेक्शन 32.52 करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है।
 
अब तक देशभर में 6 लाख से भी ज्यादा टिकटें बेची जा चुकी हैं। रिलीज में अभी समय बाकी है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आंकड़ा और भी अधिक ऊपर जाएगा क्योंकि कई सिनेमाघरों में नए शोज लगातार जोड़े जा रहे हैं।
 
कर्नाटक और हिंदी बेल्ट में जबरदस्त क्रेज
यश के होम ग्राउंड यानी कर्नाटक में फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा दीवानगी देखी जा रही है। केवल कर्नाटक से ही ब्लॉक सीट्स के साथ 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है। वहीं, उत्तर भारत के हिंदी बेल्ट में भी यश की फैन फॉलोइंग का असर साफ दिख रहा है, जहां हिंदी वर्ज़न की प्री-सेल्स 11 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई है।
 
महिलाओं के किरदार पर यश की दो टूक
फिल्म के ट्रेलर के सामने आने के बाद इसमें महिला पात्रों के चित्रण को लेकर कुछ सवाल खड़े किए जा रहे थे। इस पर हाल ही में आयोजित एक प्री-रिलीज इवेंट में यश ने चुप्पी तोड़ी। यश ने कहा, समाज भले ही अलग सोच रखता हो, लेकिन उनके काम के प्रति सम्मान ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। मुझे यकीन है कि हमारी डायरेक्टर यह साबित करेंगी कि हर महिला और लड़की कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना कर सकती है, अपने विचार रख सकती है और समाज में सफल हो सकती है।"
इसके साथ ही यश ने महिला दर्शकों से अपील करते हुए कहा, ट्रेलर में जैसा दिख रहा है, फिल्म उससे बहुत अलग है। इसमें महिलाओं की एक मजबूत आवाज को उभारा गया है। आप सभी थिएटर जाएं और फिल्म का लुत्फ उठाएं, आपको यह बहुत पसंद आएगी।
 
'राया' और 'टिकट' के डबल रोल में नजर आएंगे यश
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म यश के करियर का एक नया मोड़ मानी जा रही है। फिल्म में यश 'राया' और 'टिकट' नाम के दो अलग-अलग और दिलचस्प किरदारों में यानी डबल रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
विजय सालगांवकर की अंतिम चाल: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का टाइटल अनाउंस, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म