मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. yami gautam changed her name after marriage
Written By
Last Modified: बुधवार, 18 अगस्त 2021 (14:14 IST)

शादी के बाद यामी गौतम ने बदला अपना नाम

शादी के बाद यामी गौतम ने बदला अपना नाम - yami gautam changed her name after marriage
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने बीते दिनों निर्देशक आदित्य धर से गुपचुप शादी रचाकर सभी को चौंका दिया था। यामी ने शादी के बाद अपनी वेडिंग तस्वीर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। वहीं अब शादी के बाद यामी ने अपना नाम बदल दिया है। 

 
यामी गौतम ने अब अपना सरनेम बदल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना नाम यामी गौतम धर कर दिया है। 
 
बीते दिन यामी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत पुलिस' का एक पोस्टर शेयर किया था। इस दौरान ही सभी का ध्यान यामी के बदले हुए नाम पर गया। 
 
बता दें कि यामी से पहले करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर शादी के बाद अपने पति का सरनेम अपने नाम के साथ जोड़ चुकी हैं। 
 
ये भी पढ़ें
19th August world photography day- भारत के 5 बेस्ट फोटोजेनिक प्लेसेस