1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. who is puran gabbi awarapan 2 villain wamiqa gabbi brother

'आवारापन 2' में खूंखार विलेन का रोल निभा रहे पूरन गब्बी का इस फेमस एक्ट्रेस संग है खास रिश्ता

Awarapan 2 Movie
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर में जितना इमरान हाशमी छाए रहे उतना ही फिल्म के विलेन को भी स्पेस मिला है। 
 
'आवारापन 2' में पूरन गब्बी खूंखार विलेन बने हैं। चर्चा है कि वो शबाना आजमी की गैंग का हिस्सा हो सकते हैं। 'आवारापन 2' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर पूरन गब्बी कौन हैं? बता दें कि पूरन बॉलीवुड एक्ट्रे वामिका गब्बी के भाई हैं। 
 
वामिका गब्बी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने भाई के लिए एक भावुक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने न केवल अपने भाई की सफलता का जश्न मनाया, बल्कि इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर या फैमिली सरनेम के पहचान बनाने के संघर्ष पर भी खुलकर बात की।
 
वामिका ने लिखा, आज मेरे लिए बहुत ही भावुक दिन है। जो बात इस ट्रेलर को और भी खास बनाती है, वो सिर्फ यह नहीं है कि मेरा भाई पूरन गब्बी 'आवारापन 2' में मुख्य विलेन है... बल्कि यह है कि वो यहां तक कैसे पहुंचा। उसने ऑडिशन दिया, टीम से मिला, शॉर्टलिस्ट हुआ, रोल फाइनल हुआ और कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ। इस पूरी प्रक्रिया के काफी समय बाद, एक कैजुअल बातचीत के दौरान मेकर्स को पता चला कि वो मेरा भाई है। 
 
वामिका ने आगे बताया कि जब उन्हें और पूरन को यह अहसास हुआ कि मेकर्स को उनके पारिवारिक रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, तो दोनों को एक अजीब सी मानसिक शांति और सुकून मिला। यह तुम्हारी जीत है। तुम्हारी लगन और जुनून का नतीजा है। मुझे तुम पर बहुत गर्व है... जाओ और अपनी अदाकारी से दुनिया को डरा दो।
 
बता दें कि पूरन गब्बी ने हाल ही में रिलीज नेटफ्लिक्स क्राइम ड्रामा सीरीज 'ब्लैक वारंट' में रंगा का किरदार निभाया थश। इसके अलावा वह फिल्म शुभ मंगल सावधान और जीरो में भी काम कर चुके हैं। 
 
फिल्म 'आवारापन 2' साल 2007 में आई सुपरहिट एक्शन-ड्रामा फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। दर्शकों को सालों से इस फिल्म के दूसरे भाग का इंतज़ार था। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। यह फिल्म इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'ओह माय डॉग' स्क्रीनिंग में रवीना टंडन पर झपटा डॉग, डरने के बजाय एक्ट्रेस ने ऐसे दिखाई दरियादिली