रेड कॉर्सेट टॉप में वामिका गब्बी ने ढाया कहर, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आग
पंजाबी कुड़ी से लेकर बॉलीवुड की उभरती हुई सनसनी बनीं वामिका गब्बी इन दिनों अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वामिका जल्द ही 'पति पत्नी और वो दो' में नजर आने वाली हैं।
वामिका इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर भी अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।
वामिका ने हाल ही में रेड वेलवेट कॉर्सेट टॉप में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिन्होंने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है।
तस्वीरों में वामिका गब्बी एक बेहद ही बोल्ड और स्टाइलिश रेड वेलवेट कॉर्सेट टॉप और कैजुअल वाइड-लेग डेनिम पहने दिख रही हैं।
तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है। उनके मेसी वेवी हेयर और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप उनके चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं।
कभी शरारती मुस्कान तो कभी इंटेंस लुक—वामिका के फेशियल एक्सप्रेशंस ने इंटरनेट पर 'वॉव फैक्टर' क्रिएट कर दिया है। उनकी आंखों की गहराई और चेहरे का ग्लो फैंस को मंत्रमुग्ध कर रहा है।
वामिका तस्वीरों में एक से बढ़कर एक सेक्सी और सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
वामिका की इन तस्वीरों पर कमेंट सेक्शन में 'फायर' और 'हार्ट' इमोजी की बाढ़ आ गई। फैंस उनके इस लुक को अब तक का सबसे बोल्ड और खूबसूरत अवतार बता रहे हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें