1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vishal dadlani not dropped from indian idol 16 reacts to neet controversy exit
Last Modified: बुधवार, 27 मई 2026 (15:43 IST)

क्या NEET विवाद पर बोलने की वजह से 'इंडियन आइडिल 16' से बाहर हुए विशाल ददलानी? सामने आया सच

Vishal Dadlani
बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर-सिंगर विशाल ददलानी हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने NEET पेपर लिक विवाद पर अपनी राय रखी। विशाल ने कहा था कि ऐसे जाहिल गवारों को कृपया सत्ता में मत डालिए। 
 
इसके बाद से दावा किया जाने लगा कि विशाल ददलानी को उनके बेबाक राजनीतिक बयानों के कारण लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' से ड्रॉप कर दिया गया है। इन चर्चाओं के जोर पकड़ने के बाद अब खुद विशाल ददलानी ने सामने आकर स्थिति साफ कर दी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
इस पूरे विवाद की जड़ें NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक मामले से जुड़ी हैं। दरअसल, देश में चल रहे इस संवेदनशील मुद्दे पर विशाल ददलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने प्रभावित छात्रों के प्रति अपनी सहानुभूति और एकजुटता प्रकट की थी।
 
विशाल ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा था कि हर साल इस तरह की घटनाएं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे भी बदतर यह है कि कोई भी सरकारी एजेंसी इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। उनके इसी बयान को आधार बनाकर कुछ सोशल मीडिया पेजों और मीम चैनलों ने यह अफवाह उड़ा दी कि मेकर्स ने उनकी राजनीतिक और तीखी टिप्पणियों के चलते उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
 
विशाल ददलानी ने दिया करारा जवाब
'इंडियन आइडल' से आउट होने की खबरों पर प्रतिक्रिया देने के लिए विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प और मजाकिया तरीका अपनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'इंडियन आइडल' के सेट से ही एक वीडियो पोस्ट किया।
 
वीडियो की शुरुआत में विशाल कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने का नाटक करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन अगले ही पल वह जोर से हंस पड़ते हैं और चुटकी लेते हुए कहते हैं, 'हियर आई एम, बेबी!' (मैं यहीं हूं) 
अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में विशाल ने लिखा, याद रखें कि इंटरनेट पर आप जो कुछ भी देखते हैं, उस पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। ऑनलाइन बहुत बड़े पैमाने पर हेरफेर चल रहा है। अच्छी लड़ाई लड़ते रहें और वह कहते रहें जो कहा जाना जरूरी है!
 
विशाल ददलानी द्वारा सच्चाई सामने लाने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है और उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ की है। उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भाई का रोस्टिंग लेवल एकदम सटीक है!' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप हमेशा की तरह बिल्कुल सही और जरूरी बात कह रहे हैं।' 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
सिनेमाघरों में भौकाल मचाने आ रही 'मिर्जापुर द मूवी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म