गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Virat Kohli, Anushka Sharma, Wedding, Virushka, Sabyasachi Lehanga, Kohli Anushka Wedding
Written By

खूबसूरत अनुष्का को देख इमोशनल हुए विराट, देखिए शादी का खास वीडियो

खूबसूरत अनुष्का को देख इमोशनल हुए विराट, देखिए शादी का खास वीडियो - Virat Kohli, Anushka Sharma, Wedding, Virushka, Sabyasachi Lehanga, Kohli Anushka Wedding
काफी अटकलों के बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आखिरकार शादी कर ही ली। इस साल की सबसे बड़ी शादी की अनाउंसमेंट विराट और अनुष्का ने आखिरकार कर ही दी। इटली में टस्कानी में एक शानदार रिजॉर्ट में दोनों ने हिंदु रिती-रिवाज से शादी की। अनुष्का और विराट दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे थे। दोनों ने सब्यसाची के वेडिंग अटायर पहने थे। 

 
विरुष्का की शादी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में जहां अनुष्का डिज़ाइनर ब्राइडल आउटफिट में आइल पर वॉक करते नज़र आई, वहीं विराट भी उन्हें देखकर ईमोशनल होते दिखाई दिए। विराट ने अनुष्का को प्यार से मंडप पर आने के लिए हाथ दिया। यह वीडियो व्हॉट्सएप पर वायरल हुई है। देखें वीडियो -
 
कपल दिल्ली और मुंबई में शादी का रिसेप्शन देगा। दिल्ली में विराट अपने परिवार और दोस्तों के लिए 21 दिसंबर को रिसेप्शन देंगे और 26 दिसंबर को अनुष्का मुंबई में रिसेप्शन देंगी। सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, आमिर खान, युवराज सिंह जैसे कई सेलीब्रिटीज़ रिसेप्शन में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें
विराट होंगे वाइस कैप्टन, विरुष्का को मिल रही बधाई