1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vijay varma calls kartik aaryan pr king viral reaction
Last Modified: बुधवार, 22 अप्रैल 2026 (15:47 IST)

कार्तिक आर्यन हैं 'PR किंग'? विजय वर्मा के बयान से मचा बवाल

vijay verma statement
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'मटका किंग' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान विजय वर्मा खुलकर बात कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। 
 
विजय ने सीधे तौर पर कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड का 'पीआर किंग' करार दिया है। WeAreYuvaa के साथ एक इंटरैक्शन के दौरान रैपिड-फायर राउंड के दौरान विजय वर्मा से अलग-अलग गुणों के आधार पर एक्टर्से के नाम पूछे गए। जब उनसे पूछा गया कि इंडस्ट्री में 'पीआर का किंग' वो किसे मानते हैं? 
 
इस पर विजय वर्मा बिना झिझके कार्तिक आर्यन का नाम लिया। विजय का इशारा इस ओर था कि कार्तिक अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी 'पब्लिक इमेज' और 'हाइप' बनाने के लिए पीआर एजेंसियों का सहारा लेते हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। 
 
यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विजय ने वही कहा जो हर कोई जानता है। कार्तिक की एक्टिंग से ज्यादा उनका पीआर बोलता है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'कार्तिक एक आउटसाइडर हैं और इस कॉम्पिटिटिव इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए मजबूत मार्केटिंग जरूरी है।'
 
कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया 2' और 'भूल भुलैया 3' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई है। अक्षय कुमार जैसे दिग्गज को रिप्लेस करना आसान नहीं था, लेकिन कार्तिक ने इसे बखूबी निभाया। हालांकि, उनकी हर छोटी-बड़ी गतिविधि—चाहे वह एयरपोर्ट लुक हो या किसी फीमेल को-स्टार के साथ लिंक-अप की खबरें—अक्सर पीआर स्टंट के रूप में देखी जाती हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद शाहरुख खान की एक्ट्रेस संग जुड़ा विजय वर्मा का नाम, जानिए कौन हैं आलिया कुरैशी?