मंगलवार, 10 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vijay deverakonda wedding post rashmika mandanna best friend wife photos viral
Last Modified: शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026 (12:06 IST)

'अपनी सबसे अच्छी दोस्त को पत्नी बना लिया', वेडिंग तस्वीरें शेयर कर विजय देवरकोंडा ने लुटाया रश्‍मिका मंदाना पर प्यार

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding
साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्‍मिका मंदाना की शादी की तस्वीरों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर दी। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर के आलीशान 'आईटीसी मेमेंटोस' में सात फेरे लिए। 
 
रश्‍मिका और विजय ने अपनी जड़ों का सम्मान करते हुए दो अलग-अलग परंपराओं से शादी की। पहले दोनों ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ रस्में पूरी कीं। इसके बाद शाम को कोडवा (कूर्गी) रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई, जो रश्मिका के परिवार की परंपरा है।
 
विजय देवरकोंडा ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी पत्नी रश्मिका पर जमकर प्यार भी लुटाया। शादी के लिए इस जोड़े ने ट्रेंड्स से हटकर अपनी विरासत को तवज्जो दी। दोनों के आउटफिट्स मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा कस्टमाइज किए गए थे।
 
रश्मिका ने एक शानदार सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें लाल रंग का बॉर्डर था। साड़ी पर मंदिर के रूपांकनों की जटिल कढ़ाई थी, जो बेहद रॉयल लग रही थी।
 
रश्मिका का वेडिंग मेकअप 'क्लीन और ड्यूई' था। उनके माथे पर एक छोटी सी बिंदी और सिर पर भारी पारंपरिक सोने के आभूषण उनके लुक को पूरा कर रहे थे। इसके साथ गले में भारी सोने का चोकर और पारंपरिक कोडवा आभूषण कैरी किए। 
 
विजय ने आइवरी रंग की धोती और उसके साथ एक गहरे लाल रंग का अंगवस्त्रम पहना था। उनके पहनावे में हैदराबाद की पारंपरिक 'वनसिंगारम' बुनाई की झलक साफ दिखाई दे रही थी।
 
वरमाला के दौरान रश्मिका और विजय की आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते थे। तस्वीर में रश्मिका काफी भावुक नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में विजय उन्हें प्यार से निहार रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विजय ने लिखा, एक दिन, मुझे उसकी बहुत याद आई। मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। जैसे अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना ज़्यादा अच्छा लगता।
 
उन्होंने लिखा, जैसे अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज़्यादा मज़ेदार और कम सज़ा वाला होता। जैसे मुझे उसकी ज़रूरत थी - बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूँ। तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया। 
 
विजय और रश्‍मिका की शादी की रस्में 24 फरवरी से ही शुरू हो गई थीं। संगीत और हल्दी के अलावा, कपल ने अपने दोस्तों के लिए 'VIROSH Premier League' नाम से एक क्रिकेट मैच और पूल वॉलीबॉल का भी आयोजन किया था।
 
ये भी पढ़ें
सामाजिक सिनेमा की सबसे मजबूत आवाज है प्रकाश झा, महज 300 रुपए लेकर आए थे मुंबई