1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vidyut-jammwal-20-minute-meditation-without-blinking-eyes-tears-viral-video

विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक, आंखों में आए आंसू, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक, आंखों में आए आंसू, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान
विद्युत जामवाल अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनका एक बिल्कुल अलग अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विद्युत जामवाल ने कुछ ऐसा किया, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया।
 
दरअसल, 'स्ट्रीट फाइटर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विद्युत जामवाल ऑल व्हाइट ब्लेजर और पैंट में नजर आए। उनका लुक काफी शानदार लग रहा था। हालांकि, इवेंट से सामने आया उनका एक वीडियो उनके लुक से कहीं ज्यादा चर्चा में आ गया।

वायरल वीडियो में विद्युत जामवाल करीब 20 मिनट तक मेडिटेशन करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने अपनी पलक तक नहीं झपकाई। वह लगातार एकटक खड़े रहे और उनकी आंखों से आंसू भी छलकते नजर आए। विद्युत का यह शांत और भावुक अंदाज उनके आम एक्शन स्टार वाले अंदाज से बिल्कुल अलग दिखाई दिया।
 
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग विद्युत जामवाल की तारीफ कर रहे हैं। उनके इस अंदाज ने फैन्स की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। खासकर हॉलीवुड में उनके डेब्यू को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
 
'स्ट्रीट फाइटर' विद्युत जामवाल के करियर के लिए भी खास फिल्म है, क्योंकि इसके जरिए वह हॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में वह 'धलसिम' की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है। इसमें विद्युत के साथ नोआ सेंटिनियो और जेसन मोमोआ जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 
फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो 'स्ट्रीट फाइटर' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी दर्शकों के बीच पहुंचेगी। ऐसे में भारत में भी विद्युत जामवाल के हॉलीवुड डेब्यू को लेकर खास दिलचस्पी बनी हुई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज