मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vicky kaushal starrer uri the surgical strike re release on 26 january
Written By
Last Updated : सोमवार, 25 जनवरी 2021 (17:16 IST)

सिनेमाघरों में फिर गूंजेगा Hows The Josh, दोबारा रिलीज होने जा रही 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक'

सिनेमाघरों में फिर गूंजेगा Hows The Josh, दोबारा रिलीज होने जा रही 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' - vicky kaushal starrer uri the surgical strike re release on 26 january
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' एक बार फिर से बडे़ पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को 26 जनवरी के मौके पर दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। कोरोनावायरस के कारण इस बार गणतंत्र दिवस पर कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे रही। ऐसे में इसी फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करने का फैसला किया गया है।

 
फिल्म की दोबारा रिलीज की जानकारी निर्माता RSVP फिल्म्स ने भी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'इस गणतंत्र दिवस पर, आइए अपने जांबाज़ जवानों को सलाम करके अपना जोश हाई रखते हैं। उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक एक बार फिर सिनेमाघरों में देखिए।'
 
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल को मेजर विहान सिंह के किरदार मे देखा गया था। यह पहला मौका नहीं है जब 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की जा रही है। 11 जनवरी को रिलीज होने के बार 2019 में ही इसे कारगिल दिवस यानी 26 जुलाई को भी सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया था।
 
बता दें कि यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में 2016 में कश्मीर के उरी इलाके में हुई आतंकी घटना को दिखाया गया था। जब उरी में सेना के कैंप पर आतंकी हमला कर दिया गया था। इस हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हुए थे। इसके एक सप्ताह बाद ही भारतीय सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पाकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
 
फिल्म में यामी गौतम, परेश रावल, मोहित रैना और कीर्ति कुल्हारी जैसे सितारे भी दिखे थे। फिल्म में विक्की कौशल द्वारा बोला गया 'hows the josh' मोनोलॉग काफी लोकप्रिय हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस लगभग 244 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।
 
ये भी पढ़ें
फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई बुरी खबर, कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने किया सुसाइड