शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vicky kaushal entry in dhurandhar 2 as uri major vihaan shergill
Last Modified: बुधवार, 21 जनवरी 2026 (15:22 IST)

'धुरंधर 2' में होगी एक और दमदार एक्टर की एंट्री, मेजर विहान के किरदार में दिखेंगे विक्की कौशल!

Dhurandhar 2 Movie Update
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म भारत में 828 करोड़ रुपए से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। 
 
जहां 'धुरंधर' की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है वहीं इस फिल्म के सीक्वल 'धुरंधर 2' की रिलीज डेट भी नजदीक आ गई है। 'धुरंधर 2' का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसके पहले फिल्म को लेकर एक जबरदस्त खबर सामने आई है। 
 
खबरों के अनुसार धुरंधर 2 में एक और दमदार एक्टर विक्की कौशल की भी एंट्री होने वाली है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां अक्षय खन्ना फिल्म 'धुरंधर 2' में सिर्फ फ्लैशबैक सीक्वेंस में नजर आएंगे। वहीं विक्की कौशल इसका हिस्सा बनते दिखेंगे। 
 
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में विक्की कौशल अपनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के किरदार मेजर विहान शेरगिल के रूप में कैमियो करेंगे। हालांकि मेकर्स फिलहाल विक्की की एंट्री पर सस्पेंस बनाए हुए हैं। 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि आदित्य धर ने बहुत ही ध्यान से धुरंधर का ट्रैक फिल्म उरी की तरफ किया है। जबकि ये दोनों फिल्में दो अलग टाइमलाइन पर बेस्ड हैं। विक्की का किरदार धुरंधर 2 में इंट्रोड्यूस किया जाएगा। विक्की का फिल्म में कैमियो होगा। 
 
सोर्स ने ये भी बताया कि अभी ये कंफर्म नहीं हुआ है कि रणवीर सिंह और विक्की कौशल साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे या नहीं। लेकिन वह इसका हिस्सा जरूर होंगे। विक्की कौशल ने साल 2025 में ही 'धुरंधर' की रिलीज से पहले ही अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली थी।
 
बता दें कि 'धुरंधर 2' ईद के मौके पर 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। 'धुरंधर 2' का टीजर 'बॉर्डर 2' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 
ये भी पढ़ें
पान मसाला मामले में सलमान खान नहीं हुए कंज्यूमर कोर्ट में पेश, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई