शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. veteran actor vikram gokhale passes away
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 26 नवंबर 2022 (15:05 IST)

दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन, काफी समय से थे बीमार

दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन, काफी समय से थे बीमार | veteran actor vikram gokhale passes away
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। वह बीते 15 दिनों से पुणे के अस्पताल में भर्ती थे। 

 
विक्रम गोखले की तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी। उन्हें दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि विक्रम गोखले की बॉडी के कई पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 
 
खबरों के अनुसार शनिवार शाम 4 बजे विक्रम गोखले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। आज शाम ही उनका अंतिम संस्कार पुणे के वैकुंठ क्रेमेटोरियम में किया जाएगा। विक्रम गोखले के निधन की खबर मिलते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। 
 
विक्रम गोखले कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वह हम दिल दे चुके सनम, भूल भुलैया, दिल से, दे दना दन, मिशन मंगल जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके थे। वह आधिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिन्यु दासानी की फिल्म 'निकम्मा' में दिखे थे। 
 
विक्रम गोखले ने एक्टिंग के अलावा लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में भी काम किया था। उन्होंने 2010 में रिलीज फिल्म 'आघात निर्देशन किया था। विक्रम गोखली मराठी‍ सिनेमा के दिग्गज कलाकार थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का गाना 'आप जैसा कोई' रिलीज, मलाइका अरोरा ने लगाया डांस का तड़का