शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varun dhawan and kriti sanons bhediya logo out first look will be release tomorrow
Written By
Last Modified: बुधवार, 24 नवंबर 2021 (13:33 IST)

वरुण धवन की 'भेड़िया' का लोगो आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट लुक

वरुण धवन की 'भेड़िया' का लोगो आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट लुक - varun dhawan and kriti sanons bhediya logo out first look will be release tomorrow
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन जल्द ही दिनेश विजान की फिल्म 'भेड़िया' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए वरुण और कृति दूसरी बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। स्त्री और रूही के बाद 'भेड़िया' दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस की तीसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी।

 
हाल ही में वरुण धवन ने अपनी इस फिल्म का लोगो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ डरावनी आवाजों के साथ फिल्म का नाम भेड़िया लिखा दिख रहा है। इसके साथ ही वरुण धवन ने बताया कि इस फिल्म का फर्स्ट लुक गुरुवार यानी 25 नवंबर को रिलीज होगा।
 
इस फिल्म को कोरोना महामारी के बहुत मुश्किल समय में शूट किया गया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अरुणाचल प्रदेश और मुंबई में हुई है।
 
इस साल की शुरुआत में मेकर्स ने 'भेड़िया' को 14 अप्रैल 2022 को रिलीज करने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज 6 महीने आगे के लिए टाल दी गई। फिल्म अब 2022 में अक्टूबर से दिसंबर के बीच रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की है। 
 
ये भी पढ़ें
वेब सीरीज 'आर्या 2' का पोस्टर आया सामने, सुष्‍मिता सेन का दिखा खतरनाक रूप