शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vaani kapoor calls ranbir kapoor down to earth
Written By
Last Modified: रविवार, 26 दिसंबर 2021 (16:27 IST)

वाणी कपूर ने रणबीर कपूर को बताया 'डाउन टू अर्थ', बोलीं- बेहद शालीन व्यक्ति हैं

वाणी कपूर ने रणबीर कपूर को बताया 'डाउन टू अर्थ', बोलीं- बेहद शालीन व्यक्ति हैं - vaani kapoor calls ranbir kapoor down to earth
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर जल्द ही रणबीर कपूर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वाणी, रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'शमशेरा' में काम कर रही हैं। वाणी कपूर का कहना है कि रणबीर काफी 'डाउन टू अर्थ' और बेहद शालीन आदमी हैं।

 
वाणी कपूर ने कहा, रणबीर के लिए मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। वह एक ऐसे को-एक्टर हैं, जिसके अंदर कोई घमंड नहीं है और न ही वह किसी स्टार की तरह व्यवहार करते हैं। वह एकदम सामान्य, डाउन टू अर्थ, बेहद शालीन व्यक्ति हैं। 
 
उन्होंने कहा, रणबीर के साथ काम करते हुए कभी ऐसा नहीं लगता है जैसे उनके साथ स्टारडम जु़ड़ा हुआ हो। मुझे लगता है कि मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है और यकीनन मैं उनका काम और उनकी फिल्में देखना पसंद करती हूं।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म शमशेरा 19वीं सदी के एक डकैत जाति की कहानी है जो अपने अधिकारों के लिए अंग्रेजों से भिड़ जाते हैं। रणबीर कपूर और वाणी कपूर के अलावा फिल्म में संजय दत्त भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं।
 
ये भी पढ़ें
सलमान खान के साथ फिर काम करना चाहते हैं कबीर खान