शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. उर्वशी रौटेला दुनिया की टॉप 10 सुपरमॉडल्स की लिस्ट में हैं शामिल, देखिए एक्ट्रेस की हॉट तस्वीरें
Written By
Last Updated : गुरुवार, 30 जून 2022 (16:36 IST)

उर्वशी रौटेला दुनिया की टॉप 10 सुपरमॉडल्स की लिस्ट में हैं शामिल, देखिए एक्ट्रेस की हॉट तस्वीरें

Sexy and hot photos of actress urvashi rautela | उर्वशी रौटेला दुनिया की टॉप 10 सुपरमॉडल्स की लिस्ट में हैं शामिल, देखिए एक्ट्रेस की हॉट तस्वीरें
उर्वशी रौटेला अपनी मेहनत के दम पर इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। 
 
उर्वशी रौटेला को पहला बढ़ा ब्रेक 15 साल की उम्र में मिला था। वह 'विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक' में नजर आई थीं। उर्वशी साल 2009 में 'मिस टीन इंडिया' का खिताब भी जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 'मिस डीवा 2015' का खिताब भी अपने नाम किया था।
 
उर्वशी रौटेला कई खिताब पर अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। बीते दिनों ग्लैमर जगत की मशहूर ई वेबसाइट टाइम्स पेजेंट्स ने उर्वशी को विश्व की शीर्ष दस सबसे सेक्सी सुपर मॉडल की लिस्ट में शामिल किया था। इसमें इरीना शाय्क, सारा पिंटो संपाओ जैसी सुपर मॉडल्स हैं। 
 
उर्वशी की तारीफ करते हुए बताया गया था कि वे मिस टीन इंडिया, मिस एशियन सुपरमॉडल इंडिया, इंडियन प्रिंसेस, मिस क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल इंडिया, मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल वर्ल्ड, जैसे कई खिताब जीतने वाली मॉडल रही हैं।
उर्वशी रौटेला ने साल 2013 में फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्तील काबिल, हेट स्टोरी 4, पागलपंती जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
 
उर्वशी रौटेला सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 45.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उर्वशी फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
 
ये भी पढ़ें
सस्पेंस से भरा 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर रिलीज, कौन है दिल टूटे आशिकों का मसीहा?