TVF का जलवा बरकरार, सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 बना IMDb पर नंबर 1
द वायरल फीवर ने लगातार ऐसी कहानियां देकर खुद को भारत के सबसे पसंदीदा प्रोडक्शन हाउस में शामिल कर लिया है, जो असली, इमोशनल और लोगों की जिंदगी से जुड़ी लगती हैं। सालों से TVF ने मिडिल क्लास लाइफ को ईमानदारी से दिखाने में अपनी अलग पहचान बनाई है। इनके किरदार और पल ऐसे होते हैं जिनसे लोग तुरंत जुड़ जाते हैं।
हाल ही में रिलीज हुआ 'सपने वर्सेज एवरीवन' का दूसरा सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और अब इसने IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज़ लिस्ट में नंबर 1 जगह हासिल कर ली है। सपने vs एवरीवन के IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज़ लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंचने की खुशी में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया है।
इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, इस बार ड्रीमर्स ने सच में दिल जीत लिया। Sapne Vs Everyone को देखने, शेयर करने और हर एहसास को महसूस करने के लिए धन्यवाद। यह प्यार हमारे लिए सब कुछ है। #SapneVsEveryoneOnPrime, नया सीजन, अभी देखें सिर्फ prime video पर।
IMDb की टॉप 250 टीवी शोज़ लिस्ट में सपने vs एवरीवन के शामिल होने के साथ, द वायरल फीवर (TVF) ग्लोबल कंटेंट स्पेस में अपना दबदबा बना रहा है। दुनिया की IMDb टॉप 250 टीवी शोज़ लिस्ट में शामिल TVF के अन्य शोज़ हैं — टीवीएफ पिचर्स 9.1 रेटिंग (64), पंचायत 9.0 रेटिंग (70), गुल्लक 9.1 रेटिंग (74), कोटा फैक्ट्री 9.0 रेटिंग (86), एस्पिरेंट्स 9.1 रेटिंग (130) और ये मेरी फैमिली 8.9 रेटिंग (183)।
TVF ने हाल की कई बड़ी रिलीज़ जैसे द डेविल वियर्स प्राडा 2, एक दिन, शिवाजी, पैट्रियट और नेटफ्लिक्स की ग्लोरी को पीछे छोड़ते हुए खुद को भारत, साउथ और यहां तक कि हॉलीवुड तक शानदार कंटेंट देने वाले सबसे भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउस में शामिल कर लिया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें