शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tv actress shraddha arya wedding photos viral on social media
Written By
Last Updated : बुधवार, 17 नवंबर 2021 (12:29 IST)

शादी के बंधन में बंधीं 'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या, गोद में उठाकर स्टेज पर लेकर गए राहुल

शादी के बंधन में बंधीं 'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या, गोद में उठाकर स्टेज पर लेकर गए राहुल - tv actress shraddha arya wedding photos viral on social media
टीवी‍ एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने 16 नवंबर को अपने मंगेतर राहुल शर्मा के साथ दिल्ली में सात फेरे लिए। श्रद्धा आर्या की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
तस्वीरों में श्रद्धा आर्या दुल्हन के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हैवी नेकलेस, मांग टीका, नथनी और कलीरों के साथ कंप्लीट किया है। वहीं राहुल शर्मा क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। 
 
श्रद्धा की शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरमाला के दौरान राहुल, श्रद्धा को गोद में उठाकर स्टेज पर ले जाते नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद सबी मेहमान दोनों को चिढ़ाते दिख रहे हैं। 
 
श्रद्धा आर्या के पति नेवी ऑफिसर है। श्रद्धा के राहुल फैमली फ्रेंड के बेटे हैं। यह एक अरेंजड मैरिज है जो प्यार में बदल गई है। 
 
इससे पहले श्रद्धा आलम सिंह मक्कड़ को डेट कर रही थीं। उनके साथ उन्होंने नच बलिए 9 में भाग भी लिया था। हालांकि शो के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
 
ये भी पढ़ें
कंगना रनौट ने अब महात्मा गांधी को लेकर किया विवादित पोस्ट, बोलीं- दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं...