गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. TV Actor Ashiesh Roy dies of kidney failure
Written By
Last Modified: मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (11:31 IST)

ससुराल सिमर का के एक्टर आशीष रॉय का निधन

ससुराल सिमर का के एक्टर आशीष रॉय का निधन | TV Actor Ashiesh Roy dies of kidney failure
ससुराल सिमर का के एक्टर आशीष रॉय का मुंबई में किडनी फेल हो जाने की वजह से निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भी भर्ती हुए थे। इलाज के लिए उनके पास पैसों की भी कमी हो गई थी जिसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर भी किया था और मदद मांगी थी। 
 
आशीष के नौकर के बताया कि साहब ने रात 3.45 पर अंतिम सांस ली। वे अचानक गिर पड़े और फिर उठ ना सके। उनका आज डायलिसिस भी होना था। 
 
आशीष की बहन कोलकाता से मुंबई पहुंच रही हैं। उनके आने के बाद शाम को आशीष का अंतिम संस्कार होगा। 
 
आशीष को काम की तलाश भी थी। लॉकडाउन के कारण उन्हें काम नहीं मिल रहा था जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। 
 
वे जब अस्पताल में भर्ती हुए तब उनके पास दो लाख रुपये थे जो मात्र दो दिन में खत्म हो गए और इस वजह से उन्हें अस्पताल से बाहर आना पड़ा। 
 
आशीष ने बनेगी अपनी बात, सुसराल सिमर का, कुछ रंग प्यार के जैसे कुछ टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है। 
ये भी पढ़ें
सलमान-शाहरुख-रितिक-कैटरीना-दीपिका एक ही फिल्म में आ सकते हैं नजर!