गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. tribute to field marshal sam manekshaw on his death anniversary with a new look by vicky kaushal
Written By
Last Modified: शनिवार, 27 जून 2020 (15:42 IST)

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर उनकी बायोपिक से विक्की कौशल का नया लुक रिलीज

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर उनकी बायोपिक से विक्की कौशल का नया लुक रिलीज - tribute to field marshal sam manekshaw on his death anniversary with a new look by vicky kaushal
Photo : Twitter
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल जल्द ही फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। पिछले साल इस फिल्म से विक्की कौशल का पहला लुक सामने आया था, जिसने सभी स्तब्ध कर दिया था। अब फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर बायोपिक के निर्माताओं ने विक्की कौशल का एक अन्य लुक रिलीज किया है।

 
विक्की के नए लुक ने हमें फिर से आश्चर्यचकित कर दिया है। आरएसवीपी मूवीज ने अपने सोशल मीडिया पर फील्ड मार्शल को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। 
 
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, Remembering the legendary Field Marshal #SamManekshaw on his death anniversary. We cannot wait to bring his incredible journey to you. 
 
निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने फील्ड मार्शल को याद करते हुए लिखा, Remembering the legendary Field Marshal #SamManekshaw on his death anniversary. We cannot wait to bring his incredible journey to you. 
 
अभिनेता विक्की कौशल ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए साझा किया और लिखा, सलाम करता हूं फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को उनकी पुण्यतिथि पर।
 
विक्की कौशल जल्द मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित बायोपिक में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला द्वारा किया जाएगा।
 
ये भी पढ़ें
बिग बॉस 14 : 13 खास और 3 आम आएंगे नजर, जंगल थीम होगी इस बार का आकर्षण