शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. this bollywood movies releases in october 2022
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (16:53 IST)

अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का धमाका रिलीज होंगी ये फिल्में

अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का धमाका रिलीज होंगी ये फिल्में | this bollywood movies releases in october 2022
अक्टूबर का महीना बेहद खास होने जा रहा है। दशहरा से लेकर दिवाली तक कई त्योहार अक्टूबर में पड़ रहे हैं। ऐसे में कई सारी छुट्टियां भी आ रही है जिसका फायदा फिल्मों को ‍मिलने वाला है। ऐसे में कई फिल्में इस महीने रिलीज होने जा रही है। देखिए अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट...
मजा मा
माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।


गुडबाय 
अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म गुडबाय 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
डॉक्टर जी 
आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।
 

डबल एक्सेल
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म डबल एक्सेल 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
कोड नेम तिरंगा
परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की एक्शन‍ फिल्म कोड नेम तिरंगा भी 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
 

लव यू लोकतंत्र
अली असगर और ईशा कोप्पिकर की कॉमेडी फिल्म लव यू लोकतंत्र भी 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। 
थैंक गॉड 
अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म थैंक गॉड दिवाली के मौके पर 24 अक्टूबर को ‍रिलीज हो रही है। 
 

राम सेतु 
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की फिल्म राम सेतु भी 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Edited by : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा रितिक रोशन की 'विक्रम वेधा' का पहला दिन?