1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. the paradise nani movie huge slum set details srikanth odela

नानी की 'द पैराडाइज' के लिए बना कई एकड़ में फैला विशाल सेट, झुग्गी बस्ती के लिए अपनाया गया अनोखा तरीका

Nani
नेचुरल स्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की यह बहुप्रतीक्षित रीयूनियन है। फिल्म में नानी बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। टीजर में दमदार एक्शन, पावरफुल थीम और फिल्म के भव्य सेट की झलक देखने को मिली है।
 
फिल्म से जुड़े एक स्वतंत्र सूत्र के अनुसार, 'द पैराडाइज' के निर्माताओं ने कई एकड़ में फैला विशाल सेट तैयार किया है। इसके लिए लोकेशन तलाशने में कई महीने लगे, क्योंकि किसी भी स्टूडियो के पास इतने बड़े सेट के निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन नहीं थी।
सूत्र ने बताया कि निर्माताओं की कोशिश थी कि फिल्म में दिखाई जाने वाली झुग्गियां अधिक से अधिक वास्तविक और प्राकृतिक नजर आएं। इसके लिए विशेषज्ञों की मदद ली गई और उन्हें भारत की अलग-अलग झुग्गी बस्तियों में भेजा गया, जिससे वहां के माहौल और बारीकियों को करीब से समझा जा सके।
 
सूत्र के अनुसार, पूरे सेट का केंद्रबिंदु एक विशाल आर्च है, जो फिल्म के मुख्य किरदार का घर भी है। इसी आर्च के आसपास पूरी झुग्गी बस्ती का निर्माण किया गया है।
 
फिल्म में नानी की मौजूदगी वाला गीत ‘आया शेर’ भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुका है। गाने के हुक स्टेप को प्रशंसक रीक्रिएट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई रील्स और एडिट्स साझा किए जा रहे हैं। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम सहित आठ भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
 
फिल्म के वैश्विक स्तर को देखते हुए निर्माताओं ने हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स से भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ‘द पैराडाइज’ को प्रस्तुत करने के लिए संपर्क किया है। बड़े पैमाने पर तैयार की गई फिल्म की दुनिया और नानी के नए अवतार को लेकर दर्शकों में फिल्म की रिलीज का इंतजार बढ़ गया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बंटवारा 1947 vs आवारापन 2: एडवांस बुकिंग में कौन आगे, पहले दिन किसकी होगी बड़ी कमाई?