शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. the jungle book on dd national everyday at 1 pm starting from today
Written By
Last Updated : बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (13:02 IST)

दूरदर्शन पर हुई 'द जंगल बुक' की वापसी, इतने बजे देख सकेंगे दर्शक

दूरदर्शन पर हुई 'द जंगल बुक' की वापसी, इतने बजे देख सकेंगे दर्शक - the jungle book on dd national everyday at 1 pm starting from today
कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से हर कोई घर में रहने को मजबूर है। ऐसे में लोगों का मनोरंजन करने के लिए दूरदर्शन पर 80 और 90 के दशक के कई हिट सीरियल री-टेलिकास्ट किए जा रहे हैं। और अब 90 के दशक के बच्चों का सबसे पसंदीदा शो 'द जंगल बुक' भी एक बार फिर टीवी पर दस्तक देने जा रहा है।

 
दूरदर्शन चैनल ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा करते हुए शो का एक पोस्टर शेयर किया है जिसपर इसके पुनःप्रसारण की समय सारणी की जानकारी दी गई है। 
 
यह शो 8 अप्रैल से दोपहर 1 बजे दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन द्वारा इस घोषणा के बाद दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर इसे अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपने बचपन के उन दिनों को याद कर रहे हैं जब वो इस शो में मोगली और उसके अन्य किरदारों की कहानी को बड़े ही चाव से देखा करते थे। 
 
इसी के साथ दूरदर्शन ने एक और घोषणा करते हुए बताया कि रमेश सिप्पी के शो 'बुनियाद' को भी पुनः प्रसारित किया जाएगा। चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'शाम 5 बजे @DDNational पर वक्त है मशहूर निर्देशक रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित धारावाहिक 'बुनियाद' का।'
 
लॉकडाउन के बाद भारत सरकार लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह देते हुए कोरोना वायरस के रोकथाम की भी कड़ी कोशिश कर रही है। इसी क्रम में अब पुराने टीवी शोज को वापस लाया जा रहा है ताकि लोग घर पर रहकर अपने इन पसंदीदा शोज का आनंद ले सके। 
 
ये भी पढ़ें
दीपिका पादुकोण ने शकुन बत्रा के साथ अपनी अगली फिल्म के बारे में कही यह बात