1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. thalapathy vijay trips and falls after being fans mobbed at airport video viral
Last Modified: सोमवार, 29 दिसंबर 2025 (11:48 IST)

बेकाबू फैंस के बीच फंसे थलपति विजय, धक्का-मुक्की में एयरपोर्ट पर गिरे, वीडियो वायरल

Thalapathy Vijay viral video
साउथ सुपरस्टार थलपति विजय एक्टिंग से संन्यास लेकर अब राजनीति में कदम रख चुके हैं। उनकी रैलियों में लाखों फैंस की भीड़ देखने को मिलती हैं। हालांकि जल्द ही उनके करियर की आखिरी फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका वे जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। 
 
थल‍पति विजय की फैन फॉलोइंग की अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई बार इसके कारण उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इसका एक उदाहरण रविवार की रात चेन्नई एयरपोर्ट पर देखने को मिला। विजय मलेशिया में फिल्म 'जना नायकन' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में शामिल होने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरे थे। 
 
थलपति विजय जैसे ही एयरपोर्ट के एग्जिट गेट पर पहुंचे, सैकड़ों की संख्या में मौजूद उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। इस वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। धक्का-मुक्की में थलपति विजय का संतुलन भी बिगड़ गया और वे अपनी कार तक पहुंचने से कुछ ही सेकंड पहले गिर गए। 
 
विजय को उनके सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उठाया और गाड़ी तक पहुंचाया। एक्टर को कोई चोट नहीं आई और स्थिति कुछ ही पलों में कंट्रोल में आ गई। इस घटना के बावजूद, विजय को एयरपोर्ट से सुरक्षित निकलते देखा गया और फैंस को तितर-बितर करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
 
बता दें कि फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में थलपति विजय ने कहा कि उन्होंने अपने फैंस के लिए खड़े होने के लिए सिनेमा छोड़ने का फैसला किया, जिन्होंने उन्हें सब कुछ दिया, यहां तक कि एक कोट्टई (किला) भी। थलपति विजय की आखिरी फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। 
ये भी पढ़ें
आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव का हुआ अपेंडिक्स का ऑपरेशन, बोलीं- 2026 में पार्टी करने के लिए पूरी तरह तैयार थी...