1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tamannaah bhatia madras high court rejects 1 crore compensation appeal
Last Modified: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 (12:41 IST)

तमन्ना भाटिया को मद्रास हाईकोर्ट से झटका, 1 करोड़ मुआवजे की अपील खारिज, जानिए क्या है मामला

Tamannaah Bhatia case
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को मद्रास हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने एक्ट्रेस की उस अपील को खारिज कर दिया, सिमें उन्होंने पावर सोप्स कंपनी से बिना अनुमति उनकी तस्वीरों के इस्तेमाल के लिए एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की थी। 
 
न्यायमूर्ति पी. वेलमुरुगन और न्यायमूर्ति के. गोविंदराजन थिलकावडी की खंडपीठ ने 2017 के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें एक सिंगल जज ने उनके दावों को खारिज कर दिया था। 
 
क्या था विवाद 
यह मामला साल 2008 का है, जब तमन्ना भाटिया ने पावर सोप्स के साथ एक विज्ञापन समझौता किया था। इस समझौते के तहत कंपनी को एक साल के लिए (6 अक्टूबर 2009 तक) उनके चित्रों का उपयोग साबुन के रैपर और प्रचार सामग्री पर करने की अनुमति थी। 
 
तमन्ना का आरोप था कि अनुबंध समाप्त होने के बाद भी कंपनी ने अनधिकृत रूप से उनकी तस्वीरों का उपयोग जारी रखा, जिससे उन्हें व्यावसायिक नुकसान हुआ। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि तमन्ना द्वारा पेश किए गए सबूत, जैसे कि साबुन के रैपर और इंटरनेट लिस्टिंग, यह साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं थे कि कंपनी ने जानबूझकर अनुबंध का उल्लंघन किया है। 
 
सिंगल जज ने पहले ही टिप्पणी की थी कि अभिनेत्री यह साबित करने में विफल रहीं कि जो रैपर कोर्ट में पेश किए गए, वे वास्तव में कंपनी द्वारा ही बाजार में उतारे गए थे। डिवीजन बेंच ने इसी रुख को दोहराते हुए कहा कि बिना किसी ठोस और विश्वसनीय सबूत के हर्जाने का दावा नहीं किया जा सकता।
 
कानूनी मोर्चे पर मिली इस निराशा के बावजूद, तमन्ना भाटिया के लिए साल 2026 एक जश्न का साल है। उन्होंने फिल्म जगत में अपने शानदार 20 साल पूरे कर लिए हैं। साल 2005 में फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से शुरुआत करने वाली तमन्ना आज एक 'पैन-इंडिया' स्टार बन चुकी हैं। 
 
तमन्ना के फैंस के लिए आने वाले महीने रोमांच से भरे होने वाले हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Vvan – Force of the Forrest' 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वह 'राकेश मारिया' में जॉन अब्राहम के साथ दिखेंगी। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, मेकर्स ने की घोषणा