शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. taimur ali khan third birthday photos viral
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (11:27 IST)

3 साल के हुए सैफ और करीना के लाड़ले तैमूर अली खान, इस अंदाज में मनाया जन्मदिन

3 साल के हुए सैफ और करीना के लाड़ले तैमूर अली खान, इस अंदाज में मनाया जन्मदिन - taimur ali khan third birthday photos viral
सैफ अली खान और करीना कपूर के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को अपने तीसरा जन्मदिन मना रहा है। तैमूर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर सैफ-करीना ने एक क्रिसमस थीम पार्टी रखी।

तैमूर के जन्मदिन के इस खास मौके पर पापा सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, इनाया खेमू और रीमा जैन भी मौजूद थे। तैमूर के जन्मदिन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।
 
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तैमूर के बर्थडे केक की तस्वीरें शेयर की हैं। इस केक पर 'हैपी थर्ड बर्थडे तैमूर' लिखा हुआ था। तैमूर की यह बर्थडे पार्टी क्रिस्मस थीम पर थी। 
 
तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर हर समय छाए रहते हैं। तैमूर की बहन सारा अली खान ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सारा ने तैमूर के साथ तस्वीरें शेयर की है।
 
तैमूर अली खान के जन्मदिन में करण जौहर के बेटे यश जौहर और रितेश देशमुख और जिनेलिया डीसूजा के बच्चे रियान और राहिल सहित कई नन्हे स्टार किड्स भी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें
परिणीति चोपड़ा पहुंचीं साइना नेहवाल के घर, खाए मां के हाथ के बने आलू के पराठे