गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taarak mehta ka ooltah chashmah bapu ji aka amit bhatt got his head shaved more than 280 times
Written By

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बापूजी ने इतनी बार मुंडवाया था सिर, हो गई थी बीमारी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बापूजी ने इतनी बार मुंडवाया था सिर, हो गई थी बीमारी | taarak mehta ka ooltah chashmah bapu ji aka amit bhatt got his head shaved more than 280 times
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो के हर किरदार को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इस शो का कमाल ऐसा है कि इसको न केवल बच्चे बल्कि पूरे परिवार के लोग मिलकर देखते हैं। 

 
शो में बापूजी को भी लोगों ने बेहद पसंद किया है। बाबूजी मतलब चंपकलाल। इस ‍किरदार को अमित भट्ट निभाते हैं। शो में भले ही अमित भट्ट बुजुर्ग का किरदार निभाते हो लेकिन असल जिंदगी में वह जवान हैं। उन्होंने 36 साल की उम्र में ही जेठालाल के पिताजी का रोल प्ले किया है।
 
बापूजी के किरदार में उतरने के लिए अमित भट्ट को कई बार रियल लाइफ में सिर भी मुंडवाना पड़ा। जिसके कारण वह एक बीमारी का शिकार भी हुए थे। 
 
खबरों के अनुसार अमित भट्ट ने 280 बार से भी ज्यादा बार अपना सिर मुंडवाया। उस्तरे की वजह से उनके सिर में इन्फेक्शन हो गया था। डॉक्टरों ने उन्हें दोबारा ऐसा करने से मना किया। इस परेशानी से निपटने के लिए अमित ने विग का सहारा नहीं लेकर गांधी टोपी का इस्तेमाल किया।
 
बता दें कि असल जिंदगी में अमित भट्ट अपने ऑनस्क्रीन बेटे यानी 'जेठालाल' दिलीप जोशी से उम्र में छोटे हैं, लेकिन दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। खबरों के अनुसार अमित भट्ट को हर एपिसोड के लिए 70-80 हजार रुपये मिलते हैं। 
ये भी पढ़ें
'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस पूजा बनर्जी बनीं मां, घर आई एक नन्ही परी