सुष्मिता सेन की बेटी रेने का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, स्टाइलिश लुक से दे रहीं कई एक्ट्रेस को मात
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के लाखों लोग दीवाने हैं। सुष्मिता भले ही अब फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लेती हैं। वहीं अब सुष्मिता सेन की बेटी रेने भी अपनी मां की तरह ही अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत रही हैं।
सुष्मिता ने भले ही 49 साल की उम्र में कुंआरी हैं, लेकिन उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया है। इनके नाम रेने और अलीशा है। रेने भी अपनी मां की तरह फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए तैयार है। रेने का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
बीते दिन रेने ने अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर सुष्मिता ने अपनी बेटी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में रेने कई स्टारकिड्स को टक्कर देती नजर आ रही हैं।
रेने अपनी मां की ही तरह एक्टिंग में नाम कमाना चाहती है। जिसके लिए वह खूब मेहनत भी कर रही है। लोगों का कहना है कि वह अपनी मां से चार गुना स्टाइलिश बनेगी।
रेने ने फिल्म सुटेबाजी में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने बैड न्यूज में बैक स्टेज भी काम किया है।