बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sushant Singh Rajput Sister in Law passes away
Written By
Last Modified: मंगलवार, 16 जून 2020 (11:15 IST)

सुशांत सिंह राजपूत के गम में उनकी भाभी का निधन

सुशांत सिंह राजपूत के गम में उनकी भाभी का निधन - Sushant Singh Rajput Sister in Law passes away
सुशांत सिंह राजपूत (34 वर्ष) ने 14 जून को फांसी लगा कर जान दे दी। उनके इस कदम से सभी लोग सन्न रह गए। जो लोग कभी सुशांत से नहीं मिले, केवल उन्हें फिल्मों में देखा उन्हें जब इस बात का बहुत दु:ख पहुंचा तो सुशांत के नजदीकी लोगों के दु:ख के बारे में तो सोचा भी नहीं जा सकता। 
 
सुशांत के कजन की पत्नी यानी सुशांत की भाभी सुधा देवी को जब इस बात का पता चला तो गहरा सदमा पहुंचा। सुशांत की खबर मिलते ही उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया। 
 
मुंबई में सुशांत का जब अंतिम संस्कार हो रहा था तो पूर्णिया (बिहार) में सुधा देवी भी इस दुनिया को छोड़ कर चली गई। 
 
बॉलीवुड में कहा जा रहा है कि सुशांत को फिल्म इंडस्ट्री का सपोर्ट नहीं मिला जिससे वे पिछले कुछ महीनों से बेहद निराश चल रहे थे। 
 
उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'छिछोरे' ने न केवल प्रशंसा हासिल की थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। 
ये भी पढ़ें
क्या श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती से की थी शादी!