गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sushant singh rajput family arrives in mumbai funeral to take place today
Written By
Last Modified: सोमवार, 15 जून 2020 (13:50 IST)

मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में होगा सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार, पिता के आने का इंतजार

मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में होगा सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार, पिता के आने का इंतजार - sushant singh rajput family arrives in mumbai funeral to take place today
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके इस कदम से पूरा बॉलीवुड और टीवी जगत सन्न है। उनका अंतिम अंतिम 15 जून को विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा।

 
अभी सुशांत के पिता और अन्य रिश्तेदारों का पटना से आने का इंतजार किया जा रहा है। अभिनेता के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उनके पिता के पटना से मुंबई पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

 
उन्होंने कहा, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में आज किया जाएगा।
 
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस की ओर से सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती, महेश शेट्टी जिन्हें आखिरी बार फोन किया था। उनका बयान दर्ज किया जाएगा। इनके अलावा कुछ और दोस्तों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
 
ये भी पढ़ें
खुदकुशी करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने ‘गर्लफ्रेंड’ रिया चक्रवर्ती को भेज दिया था घर?