गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sushant singh rajput case rhea chakraborty used to tantric to cure with tantra mantra puja path
Written By
Last Modified: शनिवार, 8 अगस्त 2020 (14:47 IST)

तांत्रिक से पूजा-पाठ के अलावा सुशांत सिंह राजपूत का इलाज भी करवाती थीं रिया चक्रवर्ती!

तांत्रिक से पूजा-पाठ के अलावा सुशांत सिंह राजपूत का इलाज भी करवाती थीं रिया चक्रवर्ती! - sushant singh rajput case rhea chakraborty used to tantric to cure with tantra mantra puja path
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस की जांच अब सीबीआई कर रही हैं। सुशांत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बाद से उन पर शिकंजा कसता जा रहा है। रिया चक्रवर्ती से ईडी ने भी पूछताछ शुरू कर दी है।

 
इसके साथ बिहार से जांच को मुंबई गई एसआईटी भी पटना लौट आई है। एसआईटी टीम ने वहां कई लोगों से बयान लिए हैं। इस बयान में कई बड़े खुलासे हुए हैं। बताया जा रहाहै कि सुशांत के घर में एक तांत्रिक भी आता था तो पूजा-पाठ के अलावा सुशांत का इलाज भी करता था। 
 
रिया चक्रवर्ती तांत्रिक से सुशांत का इलाज कराती थी। सुशांत से यह कहा जाता था कि पूजा पाठ के अलावा तांत्रिक सभी परेशानियों का इलाज करेगा। महीने में दो से तीन बार तांत्रिक घर पर आता था।
 
वहीं सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रेंड रिया के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की पड़ताल से भी कई चीजें सामने आई हैं। खबरों के अनुसार जब पुलिस टीम ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड की पड़ताल की तो पता चला कि रिया की बातचीत मुंबई पुलिस के एक डीसीपी और फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट से होती थी।
 
सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती लगातार डीसीपी के संपर्क में थी। बीते 21 जून से 18 जुलाई तक रिया पुलिस अफसर के संपर्क में रही। दो बार पुलिस अधिकारी ने खुद ही रिया को कॉल की, जबकि रिया ने भी उन्हें दो बार कॉल की है। पुलिस अधिकारी ने एक बार रिया को मैसेज भी भेजा है। 
 
ये भी पढ़ें
दीपिका पादुकोण ने शुरू की अपनी अगली फिल्म की तैयारी, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग!