1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. surekha sikri birth anniversary life career and naseeruddin shah connection
Last Modified: रविवार, 19 अप्रैल 2026 (08:05 IST)

नसीरुद्दीन शाह की रिश्तेदार थीं सुरेखा सीकरी, जानिए दोनों के बीच का खास रिश्ता

Surekha Sikri Birth Anniversary
टीवी शो 'बालिका वधू' की 'दादी सा' सुरेखा सीकरी की 19 अप्रैल को बर्थ एनिवर्सरी है। तीन बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा का 2021 में 75 वर्ष की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। सुरेखा ने टीवी के साथ-साथ कई फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया था। 
 
सुरेखा सीकरी थियेटर, टीवी और फिल्मों का हिस्सा रहीं। उन्हें 3 बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। ये फिल्में तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) थी। सुरेखा ने अपने दम पर इंडस्ट्री में यह पहचान बनाई थीं।
 
क्या आप जानते हैं कि सुरेखा का बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह के साथ भी एक अलग रिश्ता था। सुरेखा सीकरी नसीरुद्दीन शाह की साली थीं। नसीरुद्दीन शाह की पहली शादी मनारा सीकरी से हुई थी, जो सुरेखा सीकरी की सौतेली बहन थीं।
 
नसीर और मनारा की बेटी भी है, जिनका नाम हीबा शाह है। हीबा ने टीवी शो 'बालिका वधू' में सुरेखा सीकरी के यंग एज का रोल निभाया था।
 
सुरेखा ने साल 1971 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रैजुएशन की थी। उन्होंने साल 1978 में फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धूम जारी: वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1783 करोड़ रुपये