शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone
Written By

खुद को तनहा क्यों मानती हैं सनी लियोन?

खुद को तनहा क्यों मानती हैं सनी लियोन? - Sunny Leone
हाल ही में एक बातचीत में सुपरहॉट सनी लियोन ने कहा है कि वे बॉलीवुड में खुद को तनहा मानती हैं। हालांकि वे इस बात से खुश हैं कि उनके फैंस ने उन्हें कबूल कर लिया है। वैसे सनी इस समय बेहतरीन दौर से गुजर रही हैं। उनकी पिछली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' हिट रही है। अप्रैल और मई महीने में उनकी चार फिल्में रिलीज होने वाली है तथा रोजाना उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं।

 
 

सनी का मानना है कि उनका करियर सुरक्षित नहीं है। सनी शायद इसलिए अपने आपको अलग-थलग मानती हैं क्योंकि उन्हें बड़े बैनर और नामी हीरो के साथ काम करने के मौके नहीं मिल रहे हैं।

इस वजह से उनके करियर को वैसी मजबूती नहीं मिल पा रही है। सूत्रों के अनुसार सनी का मानना है कि अभी भी बॉलीवुड के नामी स्टार उनके साथ फिल्म करने में हिचकते हैं।