गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunil grover photo from cannes 2022 red carpet goes viral
Written By
Last Modified: रविवार, 22 मई 2022 (15:19 IST)

कान के रेड कार्पेट पर 'गुत्थी' ने मारी एंट्री, सोशल मीडिया पर छाई सुनील ग्रोवर की तस्वीर

कान के रेड कार्पेट पर 'गुत्थी' ने मारी एंट्री, सोशल मीडिया पर छाई सुनील ग्रोवर की तस्वीर | sunil grover photo from cannes 2022 red carpet goes viral
कान फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की कई हसीनाएं अपना जलवा बिखेर रही हैं। वहीं अब कान के रेड कार्पेट से कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का लुक सामने आया है। सुनील ग्रोवर की तस्वीर देखकर हर किसी के चेहरे पर स्माइल आ गई है।

 
दरअसल, सुनील ग्रोवर ने अपने पॉपुलर किरदार गुत्थी की एक तस्वीर को मॉर्फ करके सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में सुनील ग्रोवर ने अपने किरदार गुत्थी को कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया है। उन्होंने एक लड़की की तस्वीर पर दो चोटियों और मेकअप वाले अपने गुत्थी लुक को मॉर्फ किया है।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'फ्रेंच रिवेरा।' इस तस्वीर पर लोग अब तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। कान के रेड कार्पेट पर गुत्थी का स्टाइलिश अवतार देखकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
 
बता दें, सुनील ग्रोवर ने जिस तस्वीर को सुनील ग्रोवर ने मॉर्फ किया है वो एक तुर्की स्टार मरियम उजेरली की है। इस ड्रेस के लिए उन्हें खूब वाहवाही भी मिली थी। 
ये भी पढ़ें
कान फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा था अहमद बेनाइसा की फिल्म का प्रीमियर, चंद घंटे पहले हो गया एक्टर का निधन