शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sunidhi Chauhan dances with Sanya Malhotra at her Delhi concert get trolled
Last Modified: रविवार, 28 दिसंबर 2025 (15:04 IST)

सुनिधि चौहान ने सान्या मल्होत्रा संग स्टेज पर किया डांस, यूजर्स बोले- यह सब ड्रामा करने की क्या जरूरत...

Sunidhi Chauhan viral dance video
फेमस सिंगर सुनिधि चौहान हाल ही में अपने 'आई एम होम इंडिया टूर' के तहत दिल्ली पहुंचीं। यहां उन्होंने सान्या मल्होत्रा के साथ स्येज पर एक खास परफॉर्मेंस करके सभी को चौंका दिया। सुनिधि स्टेज पर सान्या मल्होत्रा संग बेहद सिजलिंग अंदाज में डांस करती दिखीं। 
 
सोशल मीडिया पर सुनिधि के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। कई यूजर्स को सुनिधि की परफॉर्मेंस अच्छी लगी, तो वहीं कुछ यूजर्स को उनका डांस पसंद नहीं आया। वीडियो में सुनिधि चौहान शॉर्ट ड्रेस में गाना गा रही हैं और डांस कर रही हैं। 
 
एक यूजर ने कमेंट किया, 'जब आवाज इतनी अच्छी है तो यह सब ड्रामा करने की क्या जरूरत है?' एक अन्य ने लिखा, 'वह अच्छी सिंगर हैं लेकिन अच्छी डांसर नहीं हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'हर बार शकीरा बनने के चक्कर में कचरा करती हैं।'
 
आपको बता दें कि सुनिधि चौहान बॉलीवुड की मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। सुनिधि ने महज 5 साल की उम्र से गाना और परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। सुनिधि ने क्रिसमस से एक दिन पहले मुंबई के नेस्को सेंटर में 'आई एम होम इंडिया टूर' की शुरुआत की थी। 
 
ये भी पढ़ें
रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' से हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगी एलिजाबेथ का किरदार