गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sumit vyas with kangana ranaut in mental hai kya
Written By

सुमित व्यास की अब बनेगी कंगना रनौट के साथ कैमिस्ट्री

सुमित व्यास की अब बनेगी कंगना रनौट के साथ कैमिस्ट्री - sumit vyas with kangana ranaut in mental hai kya
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज़ हुई और चारों हीरोइंस करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहुजा, शिखा तल्सानिया और स्वरा भास्कर ने इसमें बहुत तारीफें बटोरी। लेकिन फिल्म के मेन हीरो पर ध्यान ज़रा कम ही गया। बात हो रही है शानदार कलाकार सुमित व्यास की।

सुमित पहले कई वेब-सीरिज़ में आकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। ऐसे में उनकी फैंस फॉलोइंग भी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। इसलिए ही उन्हें बॉलीवुड की इस बेहतरीन फिल्म में काम मिला। हालांकि फैंस की मानें तो फिल्म सुमित के टैलेंट का ज़्यादा फायदा नहीं उठा पाई। लेकिन अब फैंस के लिए खुशखबरी है कि सुमित जल्द ही अगली बॉलीवुड फिल्म में नज़र आने वाले हैं।

खबर थी कि अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म में उन्होंने कंगना रनौट को चुना है। यह फिल्म कबड्डी पर बनी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी। अब खबर है कि इसमें अश्विनी ने फिल्म के लिए सुमित व्यास को चुना है। सुमित इसमें कंगना के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। इसके लिए सुमित की निर्माताओं से बातचीत भी हो चुकी है, हालांकि उन्होंने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है।
 
कंगना फिलहाल फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वे फिल्म 'मेंटल है क्या' में नज़र आएंगी। जल्द ही वे अश्विनी की फिल्म भी शुरू कर देंगी। उसके पहले वे कबड्डी की ट्रेनिंग भी लेंगी।