गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sridevi, Dubai, India, Dead Body, Boney Kapoor, Arjun Kapoor
Written By

प्रक्रिया पूरी हुई, देर रात लाया जा सकता है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

प्रक्रिया पूरी हुई, देर रात लाया जा सकता है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर - Sridevi, Dubai, India, Dead Body, Boney Kapoor, Arjun Kapoor
श्रीदेवी की मौत के बाद से ही उन्हें भारत लाने की चल रही लंबी प्रक्रिया का अंत हो गया है। सूत्रों के अनुसार क्लीयरेंस लेटर मिल गया है और उन्हें देर रात भारत लाया जा सकता है। 
 
खलीज टाइम्स के अनुसार दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को ले जाने के लिए जरूरी कागजात सौंप दिए हैं जिससे सारी बाधाएं दूर हो गई हैं। 
 
अब श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को केमिकल लेप लगवाने के लिए ले जाया जाएगा। इस प्रक्रिया में चार घंटे लगेंगे। उसके बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई ले जा जाएगा। यह सब होने में रात हो सकती है। 
 
मुंबई में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीदेवी की दोनों बेटियां इस समय अनिल कपूर के घर पर हैं। जबकि बोनी कपूर का बेटा अर्जुन कपूर अपने पिता के साथ दुबई में है। 
अनिल कपूर के घर फिल्मी सितारों का तांता लगा हुआ है और सभी श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी और खुशी को ढांढस बना रहे हैं। 
 
गौरतलब है कि जाह्नवी इस समय अपनी पहली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर रही थी जो जुलाई में रिलीज होना है।