1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. south actress sai pallavi to replace deepika padukone in prabhas starrer kalki 2898 ad part 2
Last Modified: गुरुवार, 29 जनवरी 2026 (14:36 IST)

'कल्कि 2' को लेकर नया अपडेट आया सामने, दीपिका पादुकोण की जगह यह साउथ एक्ट्रेस आएंगी नजर!

Kalki 2 Movie Updates
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे नजर आए थे। फैंस काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। 
 
बीते दिनों दीपिका पादुकोण 'कल्कि 2' से बाहर हो गई थीं। इसके बाद से चर्चा है कि दीपिका की जगह फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आएंगी। 'कल्कि 2' के लिए कई हसीनाओं का नाम सामने आ रहे हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि प्रोड्यूसर्स दीपिका वाले किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा को चुनने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, क्योंकि एक्ट्रेस ग्लोबली फेमस हैं, और उनकी कास्टिंग की यही बड़ी वजह है।
 
वहीं अब एक नई एक्ट्रेस का नाम 'कल्कि 2' के लिए सामने आया है। इस एक्ट्रेस का नाम है साई पल्लवी। साई पल्लवी इस समय साउथ की सबसे पॉपुलर और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक है। वह जल्द ही भारत की सबसे महंगी फिल्म 'रामायणम्' में माता सीता का किरदार निभाते नजर आने वाली है। 
 
एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक साई पल्लवी अब 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' में सुमति के किरदार के लिए सबसे आगे हैं। इस पर बात चल रही है लेकिन अभी तक कोई कन्फर्मेशन नहीं आ सका है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रभास फरवरी 2026 से 'कल्कि 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। उसके बाद वे 'स्पिरिट' और 'फौजी' पर भी काम करेंगे।
 
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में सुमति (कोड-नेम SUM-80) किरदार निभाया था। फिल्म में वो प्रेग्नेंट लैब-सब्जेक्ट बनी थीं, जो फ्यूचर में होने वाले देवता 'कल्कि' की माता हैं। फिल्म में दीपिका का अहम रोल था, जो दूसरे पार्ट में और भी मजबूत होने वाला था। लेकिन वर्किंग टाइम विवाद की वजह से वह फिल्म से आउट हो गईं।
 
ये भी पढ़ें
मुंबई की सड़कों पर कंगना शर्मा का 'जालीदार' अवतार, बोल्डनेस देख फैंस के छूटे पसीने!