शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. south actress meena husband vidyasagar died due to lungs disease
Written By
Last Modified: बुधवार, 29 जून 2022 (17:09 IST)

साउथ एक्ट्रेस मीना के पति का 48 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

साउथ एक्ट्रेस मीना के पति का 48 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार | south actress meena husband vidyasagar died due to lungs disease
साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है। विद्यासागर काफी समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से उनकी हालत बिगड़ती चली गई। बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। 
 
खबरों के अनुसार विद्यासागर पहले भी कोरोना से संक्रमित हो चुके थे, लेकिन तब वो कोरोना की बीमारी से उबर चुके थे। बाद में, मार्च 2022 के अंत में ये बताया गया कि, उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती चली गई थी। 29 जून की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। 
 
विद्यासागर बेंगलुरु बेस्ड बिजनसमैन थे। मीना और विद्यासागर की शादी साल 2009 में हुई थीं। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम नयनिका है। मीना ने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था। वह तमिल और मलयालम फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं। 
 
ये भी पढ़ें
मामा गोविंदा के सुपरहिट गाने पर कृष्णा अभिषेक ने किया डांस, वीडियो वायरल