गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonu sood new song saath kya nibhaoge first look out
Written By
Last Modified: बुधवार, 4 अगस्त 2021 (14:19 IST)

सोनू सूद के गाने 'साथ क्या निभाओगे' का फर्स्ट लुक आया सामने, निधि अग्रवाल संग आएंगे नजर

सोनू सूद के गाने 'साथ क्या निभाओगे' का फर्स्ट लुक आया सामने, निधि अग्रवाल संग आएंगे नजर - sonu sood new song saath kya nibhaoge first look out
कोरोना काल में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने लोगों की मदद करके अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। अपने नेक काम के अलावा सोनू सूद अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की वजह से भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सोनू सूद के नए गाने 'साथ क्या निभाओगे' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। 

 
सोनू सूद के इस गाने को फराह खान ने निर्देशित किया है। इस म्यूजिक वीडियो में सोनू सूद के साथ निधि अग्रवाल नजर आएंगी। देसी म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा निर्मित 'साथ क्या निभाओगे' गाने की शूटिंग पंजाब में की गई है।
 
यह गाना 90 के दशक के मशहूर गाने 'साथ क्या निभाएंगे' का रीक्रिएटेड वर्जन है। गाने को अल्ताफ राजा और टोनी कक्कड़ ने गाया है। इस गाने में सोनू सूद एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे जो एक किसान से पुलिस अफसर बनता है।
 
इस गाने का टीजर 5 अगस्त को रिलीज होगा। निधि अग्रवाल इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेंड हैं। उन्हें इसमें सोनू सूद और फराह खान दोनों के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हैं।
 
ये भी पढ़ें
सपना चौधरी ने बयां किया दर्द, बोलीं- हिन्दी इंडस्ट्री में ब्रेक पाने के लिए कर रही हूं स्ट्रगल