1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. soniya bansal cannes 2026 debut indian traditional look the last breath
Last Modified: रविवार, 24 मई 2026 (15:38 IST)

Bigg Boss 17 फेम सोनिया बंसल का Cannes डेब्यू, ट्रेडिशनल अवतार में बिखेरा जलवा

Soniya Bansal Cannes debut
'बिग बॉस 17' से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री सोनिया बंसल ने 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करते हुए रेड कार्पेट पर एक खास और सांस्कृतिक रूप से प्रेरित अंदाज़ में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 
 
अपनी आगामी पर्यावरण आधारित फिल्म 'द लास्ट ब्रेथ' का प्रतिनिधित्व करते हुए सोनिया ने इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक सौंदर्य को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया। उनका यह लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि भारतीय परंपरा और भावनाओं का प्रतीक भी नजर आया।
 
अपने डेब्यू लुक के लिए अभिनेत्री ने मशहूर डिज़ाइनर डॉली जे द्वारा तैयार किया गया खास आउटफिट पहना। पेस्टल पिंक रंग के इस लहंगा-साड़ी फ्यूज़न आउटफिट पर सफेद फूलों की बारीक कढ़ाई और गोल्ड डिटेलिंग की गई थी। सिर पर बेहद खूबसूरती से ओढ़ा गया शीयर दुपट्टा उनके पूरे लुक को राधा रानी की दिव्य छवि से प्रेरित बनाता दिखा।
सोनिया के लुक को एमरल्ड और अनकट डायमंड ज्वेलरी, पारंपरिक चूड़ियों और हाथों पर लगाए गए हल्के आलता ने और खास बना दिया। सॉफ्ट डेवी मेकअप, डिफाइंड आईज़ और छोटी सी बिंदी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाए, जबकि बालों में लगाया गया मोरपंख भारतीय पौराणिकता की प्रतीकात्मक झलक देता नजर आया।
 
अपने कान डेब्यू को लेकर सोनिया बंसल ने कहा, पहली बार कान के रेड कार्पेट पर चलना मेरे लिए किसी सपने जैसा है। मैं चाहती थी कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी मैं भारतीय संस्कृति से जुड़ी रहूं और कुछ ऐसा प्रस्तुत करूं जो हमेशा याद रखा जाए।
फिल्म द लास्ट ब्रेथ में सोनिया बंसल सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रही हैं, बल्कि बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के क्रिएटिव पहलुओं में भी योगदान दिया है। यह फिल्म वनों की कटाई जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दे को सामने लाती है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता शिव ठाकरे भी नजर आएंगे।
 
अपने इस डेब्यू के साथ सोनिया बंसल उन भारतीय कलाकारों की सूची में शामिल हो गई हैं, जो कान्स जैसे वैश्विक मंच पर सिनेमा, संस्कृति और सामाजिक संदेश को एक साथ प्रस्तुत कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Cannes 2026 में सान्या ठाकुर का राधा रानी अवतार, रेड कार्पेट पर छाई भारतीय संस्कृति