मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sonakshi sinha replace iulia vantur in radha kyon gori main kyon kaala
Written By

सोनाक्षी सिन्हा के हाथ लगी एक और फिल्म, करेंगी यूलिया वंतूर को रिप्लेस!

सोनाक्षी सिन्हा के हाथ लगी एक और फिल्म, करेंगी यूलिया वंतूर को रिप्लेस! - sonakshi sinha replace iulia vantur in radha kyon gori main kyon kaala
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। इसके साथ-साथ एक्ट्रेस इन दिनों सलमान खान के साथ दबंग 3 की शूटिंग भी कर रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा इसके बाद एक और बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' फिल्म में मुख्य किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। इस फिल्म से सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थी। फिल्म के एक पोस्टर में भी वह नजर आई थीं। लेकिन अब लगता है मेकर्स ने यूलिया वंतूर का आइडिया ड्रॉप करके सोनाक्षी सिन्हा को इस फिल्म में लेने पर विचार किया है।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा से संपर्क किया गया है। इस फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, जी हां, मेकर्स इस फिल्म में सोनाक्षी को लेने के लिए उत्सुक हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस फिल्म में सोनाक्षी यूलिया की जगह ले लेंगी। 
 
हालांकि अभी इस बारें में कोई औपचारिकताएं नहीं हुई है। फिलहाल सोनाक्षी को इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई है और जिसे सुनकर उन्होंने ऐसे ही हामी भर दी है। लेकिन उन्होंने अभी तक इस फ़िल्म के लिए कोई पेपरवर्क नहीं किया है। यह फ़िल्म काफी समय से बनाई जा रही थी, लेकिन कुछ इश्यू के चलते यह अस्तित्व में नहीं आ पाई।
 
मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया था। लेकिन इसके बाद यह फिल्म विवादों में घिर गई। कास्टिंग डायरेक्टर विक्की सिदाना पर शोषण के आरोप लगने के बाद उन्हें फिल्म बाहर कर दिया। इसके अलावा फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा पर भी कुछ महीने पहले धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगा था। इतने विवादों के बाद यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी।
ये भी पढ़ें
एवेंजर्स: एंडगेम से कलंक के टकराव पर वरुण धवन ने दिया यह जवाब